चमोली Accident:– 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत।

चमोली Accident:– 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर तलवाड़ी के पास घनियालधार में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर में एक डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। इसी दौरान 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने दुर्घटना सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाकर 108 वाहन से नजदीकी पीएचसी ग्वालदम लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सीएचसी बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।

पीएचसी ग्वालदम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत ने बताया कि चार सामान्य रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

‌मृतकों के नाम-
मृतकों की पहचान राजेंद्र चौधरी (55) पुत्र सुखाली राम, निवासी बिहार, हाल-ग्वालदम
सरस्वती देवी (43) पत्नी कृष्णानंद, निवासी-परकोटी सिरकोट बागेश्वर

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…