उत्तराखंड:- अब नहीं खींच पाएंगे केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन से फोटो लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड ।

उत्तराखंड:- अब नहीं खींच पाएंगे केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन से फोटो लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड ।

केदारनाथ मंदिर में अब मोबाइल फाेन से फटोग्राफी करने पर प्रतिबंध लग गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से इस संबंध में धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के अंदर यदि कोई श्रद्धालु फोटो खींचता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।बता दें कि केदारनाथ मंदिर में आने वाले कई श्रद्धालु रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। हाल ही में केदारनाथ धाम में एक महिला द्वारा गर्भ ग्रह में नोट बरसाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

बीकेटीसी ने पुलिस को भी पत्र लिखकर मंदिर परिसर में निगरानी रखने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा था। बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि धाम में अभी तक क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं है।

श्रद्धालु मोबाइल फोन लेकर दर्शन कर सकते हैं। लेकिन मंदिर के अंदर फोटो और वीडियो नहीं खींच सकते हैं। इस पर प्रतिबंध है। यदि कोई श्रद्धालु आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…