पौड़ी गढ़वाल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मौके पर आज राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की नेतृत्व में जनपद के
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल सहित अन्य स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।
इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष अलग-अलग थीम रखी जाती हैं, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए योग'( योग फॉर वेलनेस) है। कोविड-19 गाइड लाइन के चलते सीमित संख्या में योग दिवस मनाया गया।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को काफी फायदे मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भी योगा काफी फायदेमंद है।

और पढ़े  गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…