जम्मू कश्मीर Encounter:- एलओसी के जुमागुंड में मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी।

Spread the love

जम्मू कश्मीर Encounter:- एलओसी के जुमागुंड में
मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी।

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों से माच्छिल सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर 12 और 13 जून की दरमियानी रात को माच्छिल सेक्टर के डोगा नार इलाके को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने घेरे में ले लिया।
इस दौरान कई जगहों पर मोर्चे लगाए गए।एक सैन्य अधिकारी के अनुसार जंगल क्षेत्र होने के चलते विशेष सतर्कता बरतते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात भर दुर्गम इलाके में जवान मोर्चा संभाले रहे।

और पढ़े  Attack: ड्रोन से गिराए हथियारों से दहशतगर्दों ने ली थीं 26 जानें, एनआईए की चार्जशीट में खुलासा

वहीं, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जवानों को इलाके में हथियारों से लैस दो आतंकी एलओसी के इस पार घुसपैठ का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पहले से मोर्चा लगाए टीमों द्वारा उन्हें ललकारा गया। इसके जवाब में घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया।


Spread the love
  • Related Posts

    Attack: ड्रोन से गिराए हथियारों से दहशतगर्दों ने ली थीं 26 जानें, एनआईए की चार्जशीट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बारामुला तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाए गए थे। ये खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी…


    Spread the love

    LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब, अलर्ट पर भारतीय सेना

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रही उथल-पुथल के बीच पुंछ जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार देर शाम संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सामने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *