हल्द्वानी- किस सवाल पर अटक गईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा

Spread the love

हल्द्वानी- किस सवाल पर अटक गईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के बारे में जानकारी दी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क करेगा। वहीं इस दौरान सह प्रभारी रेखा वर्मा से जब पूछा गया की दो हजार के नोट बंद करने के फैसला सरकार द्वारा क्यों लिया गया तो वे हंसने लगी और सवाल को टालने की कोशिश करने लगीं पर मीडिया के सामने वह केवल इतना कहकर बच निकलीं की यह फैसला सरकार द्वार कुछ सोच कर ही लिया होगा.. इसका फायदा ही होगा और दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। वहीं उनसे जब बेरोजगारी,शिक्षा और अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल पूछे गए तो एक बार फिर जनता को दिए गए लाभ और योजनाओं की जानकारी का हवाला देकर निकल गईं वहीं जब उनसे जब अगला प्रश्न पूछा गया कि क्या आने वाले लोकसभा चुनावों में पांच सांसदों का चेहरा बदल सकता है तो वे 2024 की तैयारी करने की बात को लेकर केवल इतना ही कह पाईं की अभी ध्यान केवल चुनावी तैयारियों पर है अभी सारे सांसद तैयारियों में लगे हैं…


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- तेज बारिश से तबाही, मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट में दो दुकान और एक घर ढहा
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *