लालकुआं पुलिस को मिली एक और कामयाबी,कच्ची शराब के 32 पाउच के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार ।

लालकुआं पुलिस को मिली एक और कामयाबी,कच्ची शराब के 32 पाउच के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार ।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने 32 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरे जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके मद्देनजर सोमवार देर रात बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्कारी की शिकायतें मिल रही थी जिसे देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया और जगत सिंह कोरंगा पुत्र स्व त्रिलोक सिंह निवासी शांतिनगर बिन्दुखत्ता को 32 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी शिकायतें मिल रही है जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।इधर गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट और राजेश कुमार शामिल थे।

और पढ़े  देहरादून: पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत, CM ने डीबीटी से सीधे खातों में भेजी वित्तीय सहायता
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…