प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में हुआ भव्य स्वागत,पीएम मारपे ने प्रधानमंत्री मोदी के छुए पैर || देखें वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में हुआ भव्य स्वागत,पीएम मारपे ने प्रधानमंत्री मोदी के छुए पैर || देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। उनका विमान मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। इस दौरान उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जवाब में पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं।

पापुआ न्यू गिनी का यह पीएम मोदी का पहला और भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में पापुआ न्यू गिनी ने अपनी परंपरा को बदल दिया है। पीएम मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचें। इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया।

आखिर क्यों अहम है प्रधानमंत्री मोदी का दौरा?
चीन हिंद और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसके पड़ोस में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत भारत हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसी के तहत पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी का दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कॉपरेशन सम्मेलन की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

और पढ़े  अमेरिका पहुंचा मथुरा वाला चुनावी फॉर्मूला: हमनाम उम्मीदवार से क्यों परेशान हुए ट्रंप,क्या है मामला?

सोमवार को होगी अहम बैठक-
यह सम्मेलन पापुआ न्यू गिनी में होगा और इसमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही फिजी में FIPIC की शुरुआत की थी।

  • Related Posts

    यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए अमेरिका की ओर से 500 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दिए जाने का स्वागत…

    इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11:51 बजे GSLV-F18/NVS-03 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र…