उत्तराखंड: फिलहाल के लिए टली भाजपा नेता की बेटी की मुस्लिम युवक से शादी,नहीं थम रहा बवाल

उत्तराखंड: फिलहाल के लिए टली भाजपा नेता की बेटी की मुस्लिम युवक से शादी,नहीं थम रहा बवाल

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी।<strong>उत्तराखंड: फिलहाल के लिए टली भाजपा नेता की बेटी की मुस्लिम युवक से शादी,नहीं थम रहा बवाल</strong>
उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी व भविष्य को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया था। जिसके परिपेक्ष्य में कार्ड छपवाए थे। लेकिन शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शादी के पक्ष व विरोध में कई प्रकार की बाते सामने आई।

बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…