बनभूलपुरा पुलिस ने 18 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा एक अभियुक्त को.

Spread the love

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर नशे के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में जनपद नैनीताल स्तर पर नशे की अवैध तस्करी/क्रय-विक्रय कि गोपनीय सूचना हेतु दो मोबाइल नंबर 75190 51905 एवं
97192 91929 जारी किए गए हैं। विगत दिनों उपरोक्त मोबाइल नंबरो पर बनभूलपुरा क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी एवं रात्रि कर्फ्यू के दौरान शराब के अवैध क्रय-विक्रय की सूचना प्राप्त हुई जिसका संज्ञान लेकर जनपद की एस.ओ.जी. एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संदिग्धों पर गोपनीय रूप से नजर रखी गई।
परिणाम स्वरूप कल दिनांक 28 अप्रैल 2021 की देर रात्रि थाना बनभूलपुरा एवं एस.ओ.जी. हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत छापामारी कर एक व्यक्ति निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 15 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष के गोदाम से अंग्रेजी शराब
1- Royal stage के 24 बोतल एवं
95 पव्वे,
2- 8 PM के 9 बोतल व 129 पव्वे
3-McDowell whisky के 70 पव्वे
4-देसी शराब गुलाब मार्का के 402
पव्वे कुल लगभग 18 पेटी शराब अवैध रूप से स्टॉक की हुई बरामद की गई।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफ.आई.आर.नंबर 128/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में
1- उप निरीक्षक प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
2- उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट
3- आरक्षी सुनील कुमार
4- आरक्षी छोटेलाल
5- आरक्षी धीरज गोस्वामी
(थाना बनभूलपुरा)
6- हेड कांस्टेबल दीपक अरोरा
2- आरक्षी चंदन नेगी
3- आरक्षी भानु प्रताप ओली एस.ओ.जी. टीम हल्द्वानी सम्मिलित रहे।

और पढ़े  उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *