गरीब की बेटी की शादी के लिए ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन ने की आर्थिक मदद।

आज दिनांक 19-06-2021 दिन शनिवार जिला हरदोई , तहसील संडीला,ब्लाक भरावन, गाँव टाडखेडा में आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के लखनऊ मंडल महासचिव एडवोकेट अमित कुमार कश्यप ने स्वर्गीय रामलेखावन के परिवार से मुलाकात की उनकी पुत्री रूची शर्मा के परिवार सदस्य को बेड , बक्सा और आर्थिक मदद शादी में की और उन्होने कहाँ की हमारी यूनियन आप सभी के साथ है,आज राज्य सरकार गरीब की बेटी की शादी के लिए योजना तो बनाती है पर वह योजना का लाभ उन तक नहीं पहुंच पाता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक,सामान्य वर्ग के गरीब परिवार बेटी शादी के लिए राज्य सरकार 200000( दो लाख) की आर्थिक मदद देना चाहिए ताकि वह अपने बेटी की शादी अच्छे से कर सके।अंत मे उन्होने कहाँ की यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम,राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज जी ने हमे लखनऊ मंडल महासचिव की ज़िम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरूगा।

और पढ़े  मेरठ: पतियों की कातिल मुस्कान, रविता और दामिनी जेल में रखेंगी व्रत, जेलर से मांगी पूजन सामग्री, मिला ये जवाब
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…