हल्द्वानी – स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल

Spread the love

हल्द्वानी – स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं परखने के लिए आज प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल का मकसद वक्त पर खामियों को दुरुस्त कर तैयारियों को अधिक पुख्ता करना रहा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में यह ड्रिल की गई। देश-प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोविड-19, सीजनल इन्फ्लूएंजा व अन्य श्वसन संबंधी रोगों से बचाव व नियंत्रण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस मौके पर हल्द्वानी में भी प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल का निरिक्षण किया। चिकित्साधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध रोगियों के पर्याप्त सैंपल इन्फ्लूएंजा व कोविड-19 जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आइडीएसपी के अंतर्गत इंटिग्रेटेड हेल्थ इन्फोर्मेशन प्लेटफार्म पर डाला जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी- हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *