लालकुआं: शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी,31 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं: शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी,31 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है बीती रात पुलिस ने दबिश देकर 31 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताते चलें कि देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंदन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी खुरियाखत्ता को बिन्दूखत्ता स्थित गब्धे को जाने वाले रास्ते के नाले से गिरफ्तार कर लिया जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 31 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं पकड़ने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर,कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार मौजूद रहे। इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने कहा कि अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़े  नैनीताल- न्यायमूर्ति सुधीर सिंह होंगे उत्तराखंड HC के मुख्य न्यायाधीश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…