लैंड जिहाद: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश,वन भूमि पर बनी अवैध मजारों को तोड़ा जाए।

Spread the love

लैंड जिहाद: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश,वन भूमि पर बनी
अवैध मजार को तोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग की जमीन पर बनी मजारों की वैधता जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मजारों को देखरेख करने वालों को नोटिस दिया जाए। यदि वैधता साबित नहीं होती है तो उन्हें तोड़ दिया जाए। सीएम ने कैंची धाम में पहाड़ी परिक्षेत्र के अनुरूप पायलट पार्किंग बनाने की भी बात कही।
सोमवार शाम काठगोदाम सर्किट हाउस में डीएम, सीडीओ और डीएफओ के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने वन भूमि पर बनी मजारों पर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि वन भूमि में अवैध कब्जे हैं। इसके पीछे बड़ा षडयंत्र चल रहा है।
यह षडयंत्र लैंड जिहाद मजार के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि प्रशासन इसे बलपूर्वक हटाएगा। निजी स्कूलों की ओर से एनसीआरटी की किताबों, ड्रेस आदि की मनमानी पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: गर्मी के तेवर- दून में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *