लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।

लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।

लालकुआं ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लालकुआं इकाई के बैनर तले रविवार को वार्ड नंबर सात स्थित रोशन मस्जिद में दावत- ए-इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में मौजूद रोजेदारों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी और मगरिब के अजां के साथ रोजेदारों ने इफ्तार किया वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित आसपास के जगहों से लोग इफ्तार में शामिल होने आए।लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।
बताते चलें कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लालकुआं इकाई के बैनर तले रविवार को वार्ड नंबर सात स्थित रोशन मस्जिद में दावत -ए -इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन में लालकुआं ईकाई के उपाध्यक्ष मजाहिर खांन,गुलवेश रज्जा, अरविंद कुमार व नितिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है उन्होंने कहा कि हमें मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इफ्तार से आपसी मोहब्बत और भाईचारा का माहौल बनता है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने आने वाले त्यौहार ईद को सभी से मिल जुलकर मनाने की अपील की। इस अवसर पर लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।
पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, महामंत्री मुकेश कुमार, संरक्षक ऐजाज अंसारी, दानिश खान,रोशन मस्जिद के इमाम वासिब रजा खान,सदर खालिद बेक,ख्वाजा अहमद,कौशल खान, जीशान,आसिफ,शाहबाज खान, सरफराज खान,परवीन खान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल: सीएम धामी का दौरा, श्रीयंत्र टापू में नगर निगम के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…