देहरादून: पुलिस ने 6 महीने के लिए जिसे किया जिला बदर वो पहुंच गया घर,मुकदमा हुआ दर्ज।

Spread the love

देहरादून: पुलिस ने 6 महीने के लिए जिसे किया जिला बदर वो पहुंच गया घर,मुकदमा हुआ दर्ज।

6 महीने के लिए जिला बदर किया गया गुंडा अवधि समाप्त होने से पहले ही देहरादून आ गया। पुलिस ने घर में दबिश देकर उसे पकड़ा और अब मुकदमा दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि चोरी समेत अन्य कई अपराधों में जेल जा चुके राजकुमार निवासी श्रीनाथ एन्क्लेव नींबूवाला के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेकर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

उसे गत 14 जनवरी को छह महीने की अवधि के लिए जिला बदर किया गया। पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आकर रहने लगा है। महिला दरोगा विनयता चौहान ने टीम संग उसके घर के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ जिला बदर के आदेश के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा Accident: साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *