हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।

Spread the love

हल्द्वानी: बहुजन समाज के हजारों लोगों ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली ।

हल्द्वानी में डाक्टर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पहले बहुजन समाज के हजारों लोगों ने ऐतिहासिक बाइक रैली निकाली जो सम्पूर्ण हल्द्वानी के मुख्य मार्गों से होती हुई दमांढूगा स्थित अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई जहां मौजूद लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान पुरी हल्द्वानी जय भीम के जयकारों से गूंज उठी। वहीं लोगों द्वारा जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि कल रविवार को डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पूर्व बहुजन समाज के हजारों युवाओं द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का बाजे गाजे के साथ आयोजन किया गया जिसमें लालकुआं, कालाढूंगी, चोरगलिया सहित गौलापार के लोगों ने भाग लिया। रैली ऊंचापुल से प्रारंभ होकर कालूसाई मंदिर से होते हुए तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज,हेडिल से होते हुए दमाढूंगा स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुंची जहां मौजूद लोगों ने बाबा साहब को नमन करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान सम्पूर्ण हल्द्वानी जय भीम के नारों से गुंजायमान हो उठी वहीं रैली में महिलाओ, बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान लोगों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को हल्द्वानी डां भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी उन्होंने कहा कि इस जंयती दिल्ली सहित देश के नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद होगी जो बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालेगी उन्होंने कहा कि जंयती से पहले आज बाइक रैली का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया उन्होंने इसे लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  हरिद्वार- नमामि गंगे घाट पर गंगा में बहे यूपी के दो कांवड़ यात्री, तलाश जारी, 10 को डूबने से बचाया

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *