हल्द्वानी: जेल में बंद 55 कैदी मिले एचआईवी संक्रमित, जेल प्रशासन में मची खलबली।

Spread the love

हल्द्वानी: जेल में बंद 55 कैदी मिले एचआईवी संक्रमित,
जेल प्रशासन में मची खलबली।

उपकारागार में बंद 55 कैदियों-बंदियों में एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकतर संक्रमित कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद हैं। सुशीला तिवारी समेत अन्य अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है।
हल्द्वानी उपकारागार में 1673 कैदी-बंदी हैं। समय-समय कैदियों व बंदियों की स्वास्थ्य जांच होती है और संबंधित बीमारियों की दवा दी जाती हैं। बीते दिनों उप कारागार में लगे स्वास्थ्य जांच कैंप में 55 कैदी-बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई।
जेल अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आए संक्रमितों में वर्ष 2019 से लेकर अब तक मौजूद कैदी-बंदी हैं। इनमें से कई संक्रमित बीते कई वर्षों से पीड़ित हैं और उनका लगातार इलाज भी चल रहा है जबकि कुछ कैदी नए हैं।
जेल प्रशासन के मुताबिक, कई पुराने संक्रमित ऐसे हैं जिनका पहले से ही निजी अस्पतालों से इलाज चल रहा है। प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि संक्रमितों को अगल बैरक में रखा गया है। उन्हें चिकित्सकीय सलाह से दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा नियमित जांच आदि की भी व्यवस्था की गई है।

एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों में संक्रमण ज्यादा
हल्द्वानी। जेल प्रशासन के मुताबिक, संक्रमित कैदियों व बंदियों की संख्या उनकी ज्यादा है जो एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में दाखिल कराए गए हैं। कई संक्रमित ऐसे हैं जो जेल के बाहर इंजेक्शन लगाकर नशा करते थे। एक ही सिरिंज से कई लोगों का नशा करना इस बीमारी की वजह बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में एक महिला कैदी भी शामिल है। बताया कि महिला कैदी का पति भी एचआईवी संक्रमित है। हालांकि वह वर्तमान में जेल के बाहर है लेकिन महिला उप कारागार में ही सजा काट रही है।

और पढ़े  पौड़ी: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *