हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।

Spread the love

हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता,पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।

लालकुआं निकटवर्ती हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक महिला गायब हो गई लापता महिला के पिता ने मामले कि गुमशुदगी दर्ज कराई है।
यहां परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे उसके पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा जिसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई अतापता नहीं है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर लापता महिला रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रेखा का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है उन्होंने उसके पति पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की पुलिस से गुहार लगाई है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड SIR: पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची
  • Related Posts

    अलविदा खंडूड़ी: अंतिम यात्रा में भावुक पल, CM धामी ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा, पुष्पचक्र किया अर्पित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने पूरे प्रदेश को भावुक कर दिया। देहरादून स्थित आवास से…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *