Today Horoscope 05 April 2023 नौकरीपेशा करने वाले लोगों के लिए आज का दिन रहेगा शुभम,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

राशिफल-

मेष –
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। आज सेहत के मामले में भी मेष राशि वालों को परेशानी रह रकती है। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। सार्वजिक स्थानों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। छात्रों को अपनी पढाई पर फोकस करना होगा, जिम्मेदारी अचानक से बढ़ती महसूस होगी। । आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रात का समय दोस्तों के साथ घूमने में बीतेगा।

वृषभ-
वृषभ राशि के लोगों की आज दिन रोमांटिक रह सकता है। चंद्रमा राशि से पंचम स्थान में संचार करते हुए आपकी लाइफ में रोमांस और उत्साह भरने का काम कर रह है। आज शिक्षा और ज्ञान विज्ञान के प्रति भी आपका रुझान बढेगा। लेकिन जोखिम से बचें पैरों में चोट लगने की आशंका है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। आज शाम को किसी शुभ समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन-
मिथुन राशि से चौथे स्थान में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रह सकता है। किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। माता और संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर आप चिंतित होंगे। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

कर्क-
कर्क राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। अपनी संतान को अच्छा काम करते देखकर आज आपका उन पर विश्वास और भी मजबूत होगा। आज मातृ पक्ष से भी प्रेम और सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान नज़र आएंगे।

सिंह-
सिंह राशि के लोगों का दिन अनुकूल नहीं है और आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। जिससे आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता की मदद और आशीर्वाद से दोपहर बाद राहत मिलती नजर आ रही है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज उसमें सुधार होगा। यदि आज ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मांगे तो सोच समझकर ही काम लें, क्योंकि इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

कन्या-
कन्या राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए अपने कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आज आलस्य त्यागकर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी ,की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। गैर जरूरी खर्च भी आपके होंगे।

तुला –
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज इनके प्रभाव और धन में वृद्धि होने की संभावना नजर आती है। आज दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दिल खोलकर उनकी सेवा करेंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे और आज इनका मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

धनु-
धनु राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। परोपकार के कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। शाम से रात तक पेट खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम रखें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर-
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कठिनाइयों वाला रहेगा। कीमती वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करना होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा रहेगा। आज आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिलेगा और दिन खास रहेगा। निवेश फलदायी रहेंगे। व्यापार में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज शाम के समय आप अपनी संतान को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

कुंभ-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज आप अपने बुद्धि और विवेक से नए और बेहतर फैसले लेंगे। अपनी जरूरतें सीमित रखें, ज्यादा न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज परिजनों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

मीन –
मीन राशि के लोगों को आज लाभ होगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…