हल्दुचौड़:श्री नित्यानंद प्रभु पाद आश्रम गोधाम में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज।

Spread the love

हल्दुचौड़:श्री नित्यानंद प्रभु पाद आश्रम गोधाम में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज।

लालकुआं श्री नित्यानंद प्रभु पाद आश्रम गोधाम हल्दुचौर में हनुमान जन्मोत्सव विराट एवं भव्य बनाने की जोरदार तैयारियां चल रही है। इसके तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 16 करोड़ हरि नाम जाप कर प्रभु हनुमान को अर्पित किए जाएंगे । यह जानकारी आज यहां नगर के जगदीश होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोधाम हल्दुचौर के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास ने दी उन्होंने कहा कि कुमाऊं का सबसे बड़ा गौधाम हल्दुचौर जहां वर्तमान में 1100 सौ से ज्यादा निराश्रित गोवंश है जिन की व्यवस्था सभी के सहयोग से होती है । जहां नित्य ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात्रि शयन बेला हरि नाम संकीर्तन गुंजायमान रहता है तथा गौ धाम हल्दुचौर में 1100 अखंड श्रीमद्भागवत का मूल पाठ अपने आप में भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की आराधना का सर्वश्रेष्ठ साधन है। उन्होंने 6 अप्रैल को आयोजित हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में बताया कि कलिकाल में हनुमान जी की पूजा अर्चना वंदना आराधना करने से समस्त मनोरथ की प्राप्ति होती है । और प्रभु राम योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती रहती है उन्होंने कहा कि हनुमान जी की आराधना से व्यक्ति की भक्ति सुदृढ़होती है। और जब भक्ति सुदृढ़ होती है जो ज्ञान और वैराग्य की स्वत ही प्राप्ति हो जाती है । उन्होंने कहा कि हनुमान जी को विद्यावान गुनी अति चातुर कह रखा है अर्थात व्यक्ति उनकी आराधना से बुद्धिमान विद्यावान शीलवान गुणवान साक्षी पराक्रमी जान भक्ति वैराग्य तपस्या साधना जैसे गुणों से परिपूर्ण हो जाता है। स्वामी रामेश्वर दास ने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ऐसे सोलह सौ करोड़ हरि नाम हनुमान जन्मोत्सव पर ज्ञान और भक्ति के प्रदाता हनुमानजी को अर्पित किए जाएंगे । पत्रकार वार्ता में उनके साथ ज्वाला प्रसाद तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बीडी खोलिया भी मौजूद रहे।

और पढ़े  मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *