मध्यप्रदेश : 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन होंगे शुरू, ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगी अनुमति ।

भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए 28 जून से दर्शन शुरू होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जाएगी। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (एक डोज लगवाने पर भी) या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन हेतु खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जाएगें, लेकिन शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अथवा कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…