हल्दूचौड़: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने व्यापारियों से मांगे सुझाव।

Spread the love

हल्दूचौड़: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने व्यापारियों से मांगे सुझाव।

पुलिस चौकी हल्दूचौड़ में पुलिस व व्यापारियों में समन्वय बनाने को लेकर चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह की पहल पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक मीटिग का आयोजन किया गया। जिसमें देवभूमि व्यापार मंडल व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन अतिक्रमण सहित कई समस्याओं को रखकर प्रभारी निरीक्षक से उनके निराकरण की मांग की। दोनो ही व्यापार मंडलों के व्यापारियों ने निरंतर बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था, बाहरी लोगों का सत्यापन, तेज रफ्तार बाइकर्स पर लगाम लगाने के अलावा युवाओं में निरंतर बड़ती जा नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने पर विचार-विमर्श किया ।
बैठक में पुलिस ने व्यापारियों से क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र बाहरी प्रांतों से आ रहे विशेषकर मजदूर तबके के लोगों का सत्यापन किया जाए तेज रफ्तार बाइकर्स का चालान किया जाए इसके अलावा स्कूल टाइमिंग के दरमियान बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि गौला से जुड़े वाहनों को पूर्व की भांति रोकने की व्यवस्था की जाय । पुलिस ने व्यापारियों को सभी बिंदुओं पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया।
प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आम जन की अपेक्षाएं बहुत हैं। जरूरत है कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज स्थापना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है।
बैठक में चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह के अलावा देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्र बल्लभ खोलिया मोहन चंद्र भट्ट रमेश जोशी पियूष जोशी नवीन बमेटा राजेश अग्रवाल समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

और पढ़े  बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब 'कुबेर का खजाना' खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा 3 वर्षों के दान का रिकॉर्ड

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *