कदौरा : नालो को लेकर दो पक्ष भिड़े डायल 112 मौके पर पहुंची .

अधिशासी अधिकारी को सूचना देने के बाद भी नही पहुंचे नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी

लोगों के घरो मे भरा बारिश का पानी लोगो ने बाटियो से उलीचा

कदौरा नगर के मोहल्ला सीर मे हाइवे के किनारे हमीरपुर जोहलुपर में उस हंगामा मच गया जब मुहल्ले के कुछ युवकों ने नाले में मिट्टी डाल कर अवरुद्ध कर दिया जिससे नाले का पानी लोगो के घरो में पानी भरने लगा। घरो के अंदर पानी भरता देख कर मुहल्ले के लोगो ने इसका विरोध करते हुए नाला खोलने के लिए कहा। लेकिन दूसरे पक्ष के युवकों ने मना कर दिया। जिस पर गाली गलौज से बात हाथापाई तक पहुच गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दी मौके पर नही पहुंच पाये व डायल 112पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित दोनो पक्ष को समझा बुझा कर शांत करवाते हुए नाला निर्माण न होने से आए दिन मुहल्ले में विवाद की स्थिति बनी रहती है शिकायत के बाद भी सुनवाई नही होती है

कई धुलाई सेंटर खुला होने से पूरी मिट्टी नाले के ऊपर धुलाई की मिट्टी जाती है जिससे नाला पूरी तरीके से चोक हो जाता है उसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से नाला साफ करवाने के लिए कहा आखिर जिम्मेदारों ने नाला साफ नहीं कराया है कुछ लोगों ने नाले के ऊपर मिट्टी डालकर नाले को पूरी तरीके से बंद कर दिया है जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है अगर कोई नाला खोलने के लिए कहता है तो दबंग लोग उसके साथ गाली गलौज मारपीट पर आमादा हो जाते हैं

और पढ़े  UP- श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू, जानिए बदलाव
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…