जालौन : 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन .

आज जालौन नगर तहसील में रामेन्द्र त्रिपाठी उरगाँव ज़िला पंचायत सदस्य ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से जालौन नगर व तहसील के अंतर्गत ग्रामों में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है जिसके कारण किसान व ग्रामीण लोग को कृषि के क्षेत्र में भारी नुक़सान हो रहा है इसलिए अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर व ग्रामीण इलाक़ों में नाला नालियों के साफ़ सफ़ाई ना होने के कारण जल भराव हो जाता है जिससे तमाम बीमारियाँ व मछरों के फैलने का डर है इन दोनो समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान हेतु निवेदन किया। इस मौक़े पर वैभव श्रीवास्तव एड., विश्वजीत गुर्जर ,साहुल त्रिपाठी एड., पुनीत महराज, मानवेंद्र यादव,लोकेंद्र पटेल, गोपाल सिहारी, सानु पाठक सहित समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…