राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान केंद्र शासित प्रदेश में 343 लोग ठीक हुए तो 10 संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में अब कोरोना सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.20 फीसदी रह गई है।









