उत्तराखंड: चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शाह संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती, मुंह से निकल रहा झाग

उत्तराखंड: चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव
नरेंद्र शाह संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती, मुंह से निकल रहा झाग

क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को शुक्रवार शाम गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर खाया है। उन्होंने जहर क्यों खाया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। रात तक वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थे।

वहीं, मामले को एक कोच के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। शाह दून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं। वह चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। शुक्रवार शाम सात बजे जब उन्हें दून अस्पताल लाया गया, उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि उनकी हालत देख इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…