संगठन ने जताया विश्वास तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान मोर्चा में कुमाऊं संयोजक एवं उधम सिंह नगर जिला प्रभारी बने.

Spread the love

संगठन ने जताया विश्वास तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,किसान मोर्चा में कुमाऊं संयोजक एवं उधम सिंह नगर जिला प्रभारी बने.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कृषि व्यवसाय से जुड़े राजेंद्र तिवारी को भारतीय जनता पार्टी संगठन ने किसान मोर्चा में कुमाऊं संयोजक एवं उधम सिंह नगर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी में शांत एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले श्री तिवारी बचपन से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं इसके साथ ही वह संघ के कार्यों में भी सहयोग प्रदान करते हैं। मूल रूप से गौलापार निवासी श्री तिवारी कृषि कार्य करने के साथ ही मंडी व्यवसाई भी हैं और वह लंबे समय से किसानों की समस्याओं और अधिकारियों के लिए संघर्षरत रहे हैं क्षेत्र की समस्याओं को वह समय-समय पर उठाते रहते हैं तथा उसके निदान के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
श्री तिवारी की राजनीतिक शुरुआत 1996 से शुरू हुई शुरुआती दौर में वह आरएसएस से जुड़े और 1996 में उन्होंने प्राथमिक वर्ग तथा 1998 में प्रथम वर्ग शिविर पूर्ण करने के साथ ही न्याय पंचायत क्षेत्र से युवा मोर्चा की राजनीति शुरू की। युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जिला सह संयोजक युवा मोर्चा के पद पर कार्य करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी जुड़कर कार्य किया वह आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य तथा व्यापार मंडल के भी पदाधिकारी रहे। इससे पूर्व भी वह किसान मोर्चा के पदाधिकारी दे चुके हैं।
संगठन द्वारा उन्हें दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से गौलापार सहित विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा क्षेत्र के अनेक किसान नेताओं ने उन्हें उनके घर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों त्रिलोक सिंह नौला, महिपाल सिंह सम्मल, किशोर चुफाल, चंदन राणा, बिशन सिंह रावत, अर्जुन रावत, तारा तिवारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह बिष्ट सहित किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जोगेंद्र पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, विधायक बंशीधर भगत सहित सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश के प्रगतिशील जैविक किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने उनकी इस नियुक्ति को सही ठहराते हुए कहा कि श्री तिवारी के इस नियुक्ति से मंडल भर के किसानों को समस्याओं के समाधान लाभ मिलेगा।

और पढ़े  देहरादून में राहुल गांधी- मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *