दिल्ली : केजरीवाल सरकार देगी अगले हफ्ते से ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की सुविधा , घर बैठे पाएं कई सेवाएं

Spread the love

दिल्ली सरकार आम लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। वाहन से जुड़े कार्यों के लिए अब उन्हें परिवहन विभाग के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। लर्निंग लाइसेंस तो अगले सप्ताह से ही घर बैठे मिलने लगेगा। विभाग की करीब 60 सेवाएं अगले 15 दिन में लोगों को घर पर ही ऑनलाइन तरीके से हासिल हो जाएंगी।

दरअसल, आम लोगों की सहूलियत के लिए दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग अपनी सेवाओं को ऑनलाइन कर रहा है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 60 से ज्यादा सेवाओं का ऑनलाइन ट्रायल अंतिम चरण में है। अगले 15 दिन के भीतर यह सुविधा शुरू कर दी जाएंगी।  चरणबद्ध तरीके से इसमें करीब 70 सेवाओं को जोड़ा जाएगा। 

अधिकारियों का मानना है कि इससे तेज भागती जिंदगी में आम लोगों को परिवहन विभाग के दफ्तर आने से छुटकारा मिल जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लाइसेंस रिन्यूअल, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) समेत दूसरे दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन करने पर ही मिल जाएंगे।

दिल्ली के 13 क्षेत्रीय कार्यालयों में हर महीने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेेशन से जुड़े एक लाख से अधिक आवेदन आते हैं। इससे सभी दफ्तरों में हमेशा भीड़ रहती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग की सेवाएं फेसलेस करने के लिए ट्रायल चल रहा है। 

सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 70 में से करीब 63 सेवाओं को ऑनलाइन करने की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस की सेवा फेसलेस होगी। धीरे-धीरे सभी 70 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाएगा ।

और पढ़े  Weather-: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *