उत्तराखंड खेल University: आपके हल्द्वानी शहर में खुलेगा राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति ||

Spread the love

उत्तराखंड खेल University: आपके हल्द्वानी शहर में खुलेगा राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति ||

राज्य का पहला खेल विश्वविद्यलाय हल्द्वानी में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही खेल विश्वविद्यालय के एक्ट, नियमावली आदि बनाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है। विषय विशेषज्ञ के रूप में स्वर्णिम गुजरात स्पोटर्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की सेवाएं ली जाएंगी।

सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल विवि के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। सुझाव के आधार पर ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को शामिल कर इसके आस-पास भूमि चिन्हित की जाएगी। बताया कि करीब 100 एकड़ में खेल विश्वविद्यालय बनेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी को हल्द्वानी स्थित स्टेडियम के आस-पास ही जमीन तलाशने को कहा गया है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो.दुर्गेश पंत, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री – धामी
वर्ष 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

और पढ़े  लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने की डीपीआर हुई तैयार, 1546 करोड़ की निविदा प्रकिया जल्द होगी शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *