उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को किया खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को किया खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित गई।

इनको मिला पुरस्कार-
देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

और पढ़े  चमोली: भालू के हमले में लक्ष्मी की मौत, 9 घंटे लड़ती रही जिंदगी के लिए जंग, हेलिकॉप्टर आता तो बच जाती जान
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…