देहरादून:- सहारनपुर के युवक की मौत देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में हुई,रात को अचानक बिगड़ी थी तबीयत.

देहरादून:- सहारनपुर के युवक की मौत देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में हुई,रात को अचानक बिगड़ी थी तबीयत.

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के संचालक से पूछताछ में जुटी है। इंस्पेक्टर पटेल नगर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि 32 वर्षीय युवक मुआद अली सहारनपुर का रहने वाला था। वह 12 मार्च को नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। उसकी तबीयत अचानक खराब हुई थी।

डीएम सोनिका का कहना है कि प्रकरण की जांच एसडीएम स्तर से कराई जा रही है। यदि किसी प्रकार की कोई लापरवाही या घटना में संदिग्ध भूमिका पाई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

और पढ़े  CM धामी बर्थडे: यमुनोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना, दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…