देहरादून: रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पटेलनगर क्षेत्र की महबूब कॉलोनी में रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली पटेलनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी में रहने वाले अजय सिंह (22) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि अजय मूल रूप से चमोली जिले के गोचर क्षेत्र के गांव रानो का रहने वाला था। वह इंदिरेश अस्पताल से रेडियोलॉजी का कोर्स करने के बाद प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- आरटीआई मामलों में वर्चुअल पेशी की मांग वाली याचिका खारिज, कहा- कानूनी प्रशिक्षण जरूरी नहीं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…