उत्तरप्रदेश: 65 घंटे तक चली विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म,ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद लिया फैसला।।

उत्तरप्रदेश: 65 घंटे तक चली विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म,ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद लिया फैसला।।

उत्तर प्रदेश में 65 घंटे तक चली विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे राउंड की वार्ता के बाद समाप्त हो गई।
रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बा विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच वार्ता सफल रही जिसके बाद कर्मचारी संघर्ष समिति के नेता शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया इस दौरान ऊर्जा मंत्री भी मौजूद रहे । इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार ने हड़ताल के दौरान जिन 3000 कर्मचारियों को निकाला है उनको वापस लिया जाएगा तथा 29 कर्मचारियों पर एस्मा व‌ हड़ताल के दौरान 22 पर अभियोग पंजीकृत हुआ है उसको सरकार वापस लेगी ।
कर्मचारी नेता ने कहा वापसी का ऐलान मंत्री के आश्वासन व हाईकोर्ट के सम्मान में लिया जा रहा है । हालांकि मंत्री ने मौखिक रूप से आश्वासन दिया है कोई लिखित समझौता अमल में नहीं लाया गया है । इस हड़ताल के समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश में लोगों ने राहत की सांस ली । विद्युत कर्मचारियों की 65 घंटे की हड़ताल से विभिन्न जनपदों के 50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए थे । इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को लाइन ऑर्डर की परेशानियां भी पेश आने लगी थी । हड़ताल के समाप्त होने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी व जनता ने राहत की सांस ली है ।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…