मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट प्रदेश के 36 जिलों में हो सकती है बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट प्रदेश के 36 जिलों में हो सकती है बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट प्रदेश के 36 जिलों में हो सकती है बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज के मद्देनजर मौसम विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के 36 जिलों में बारिश, तेज हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की । सोमवार सुबह तड़के लखनऊ में बारिश हुई । कानपुर में भी बारिश हुई जनपद मुरादाबाद में 9बजे के बाद से बारिश शुरू हुई जबकि
रविवार देर रात बनारस में बारिश के साथ ओले भी गिरने की सूचना प्राप्त<strong>मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट प्रदेश के 36 जिलों में हो सकती है बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना।</strong>
हुई । प्रदेश में लगातार पिछले 5 दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने कई जिलों में किसानों की आलू व गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचाया है । प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अब तक 1.9 वर्षा रिकॉर्ड हुई है । शाहजहांपुर सीतापुर सहित कई जनपदों में मंगलवार को बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही है । सोमवार को शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा जनपद रिकॉर्ड किया गया जहां टेंपरेचर 13.20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ । मंगलवार सुबह से ही जनपद में बादल छाए हुए हैं । मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है । प्रदेश में जारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है किसानों की आलू व गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है ।‌उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा से हुई मौतों में मुआवजे की धनराशि चार लाख रुपए जारी करने के निर्देश दिए हैं, वही राहत कार्य में तेजी लाने की भी सख्त आदेश जारी हुए हैं ।‌

और पढ़े  UP: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में छठ पर्व संपन्न, सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत
  • Related Posts

    UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा

    कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181…

    UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को…