आईजी प्रवीण कुमार को भेजा गया अयोध्या, 2020 में संभाली थी मेरठ की कमान, इस आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

आईजी प्रवीण कुमार को भेजा गया अयोध्या, 2020 में संभाली थी मेरठ की कमान, इस आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरित कर दिया। जिसमें मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल रहा। तबादले के बाद अब आईजी प्रवीण कुमार को शासन ने अयोध्या का आईजी नियुक्त कर दिया है। वहीं उनकी जगह नचिकेता झा को मेरठ रेंज का आईजी बनाया गया है। बता दें कि नचिकेता झा इस समय आगरा के आईजी थे।
2001 बैच के आईपीएस है प्रवीण कुमार
दरअसल, मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया। जिसके बाद से ही उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाने के कयास लगए जा रहे थे। बता दें कि प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस हैं। वह 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। जो इससे पहले 2012 और 2013 के बीच मुजफ्फरनगर और नोएडा के SSP भी रह चुके हैं। वही नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। जो मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं।
किसान आंदोलन में रही बड़ी भूमिका
आपको बता दें कि कृषि कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर 14 महीनों तक चले किसान आंदोलन में कानून व्यवस्था बनाने रखने में मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार की भूमिका बड़ी रही है। इतना ही नहीं उन्होंने आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले रखा था।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एक तेज तर्रार अधिकारी होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले वह एक और मन किताब भी लिखी थी, जिसके लिए उन्हें हिंदी संस्थान विजयदेव नारायण साही पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस किताब को लिखने से पहले उन्होंने हिंदी, संस्कृत और उर्दू भाषा को बारीकी से जाना था। आईजी की इस किताब को काफी पसंद किया गया।
2020 में संभाली थी मेरठ की कमान
बताते चले कि आईजी प्रवीण कुमार ने मेरठ रेंज की कमान जनवरी 2020 को संभाली थी। जिसके 2 महीने बाद ही कोविड के चलते लॉकडाउन लग गया। इसके साथ-साथ किसान आंदोलन समेत कई बड़े मामले उनके सामने आए, जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती था। यही नहीं सीएए के विरोध में हिंसा के बाद कानून व्यवस्था का पालन कराना और किसान आंदोलन समेत कई मामले आईजी प्रवीण कुमार ने बड़ी ही समझदारी से किए। ऐसा माना जाता है कि पुलिस और जनता में बेहतर तालमेल बैठाने में प्रवीण कुमार काफी माहिर हैं।

और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…