वायरल ऑडियो के खिलाफ तमाम ब्राम्हण संगठनों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

वायरल ऑडियो के खिलाफ तमाम ब्राम्हण संगठनों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

ऑडियो में ब्राह्मणों को गालियां देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराने को लेकर एसपी से भी मिले सैकड़ों ब्राम्हण,वायरल ऑडियो में गाली देने वाले के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की ब्राह्मण संगठनों ने दी चेतावनी

शाहजहाँपुर-

विगत 1 सप्ताह से ब्राह्मण पत्रकारों को गाली देते हुए पुलिस अधीक्षक से पांच हजार रुपए प्रतिमाह दिलवाने की बात कहते हुए राजीव शर्मा नामक व्यक्ति का जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सहित ब्राह्मणों के तमाम संगठनों ने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को देकर वायरल हो रही ऑडियो में गाली देने वाले दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की गई। <strong>वायरल ऑडियो के खिलाफ तमाम ब्राम्हण संगठनों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन</strong>ब्राह्मण संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए प्रशासन से कहा यदि 1 सप्ताह के अंदर इस पर हमारी मांगे पूरी ना की गई और दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज ना हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ने व उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त नैतिक जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी। मौके पर उपस्थित सभी ब्राह्मण संगठनों ने एक स्वर में कथित वायरल ऑडियो के मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि जब तक मुकदमा नहीं दर्ज होता है तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, डॉ. सोमशेखर, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, अशित पाठक, कीर्ति पांडे, अंजली शर्मा, ममता तिवारी, सोनल शर्मा, मधु शर्मा, मंजू शुक्ला,<strong>वायरल ऑडियो के खिलाफ तमाम ब्राम्हण संगठनों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन</strong> विश्वनाथ त्रिपाठी, भावना तिवारी, संजीव अवस्थी, आलोक द्विवेदी, एडवोकेट अरुण दिक्षित, एडवोकेट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा विवेक पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकीकृत ब्राह्मण महासंघ सहित सुबोध मिश्रा, अखिल मिश्रा, सचिन पाठक, निर्विकल्प द्विवेदी, आलोक मिश्रा, दीप पंडित, राहुल मिश्रा, राहुल शुक्ला, जितिन तिवारी, आशीष शर्मा, स्वप्निल शर्मा, शिवम मिश्रा, अजय मिश्रा, रजनीश ओझा, पंचम द्विवेदी, रूपेश पांडे, राहुल शुक्ला, विनय मिश्रा, अतिरेक मिश्रा सहित जनपद के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।

और पढ़े  एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…