दिल्ली : राजधानी में समाप्ति की ओर कोरोना महामारी, संभल संभल कर रखने होंगे कदम, आज मिले 228 नए संक्रमित।

Spread the love

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 228  मामले आए और 12 की मौत हुई। 73 दिन बाद यह दैनिक मौतों की सबसे कम संख्या है। इससे पहले तीन अप्रैल को 10 लोगों की मृत्यु हई थी। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 364 रोगी स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.32 फीसदी रही। कुल संक्रमितों की संख्या 14,31,498 हो गई है। इनमें से 14,03,569 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,851 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।

फिलहाल संक्रमण के 3078 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1819 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 97 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 93 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 841 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 71,291 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 48,452 और रैपिड एंटीजन से 22,839 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 4 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 6476 रह गई है।


Spread the love
और पढ़े  Nepal PM- भारत दौरे पर आएंगे नेपाली पीएम बालेन शाह, स्वीकार किया PM मोदी का निमंत्रण
  • Related Posts

    देश की महिलाओं के नाम PM मोदी का खुला पत्र:- 2029 तक महिला आरक्षण की बात फिर दोहराई, कहा- लोकतंत्र होगा मजबूत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, अगर 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो…


    Spread the love

    कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा, ED करेगी पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *