लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।

Spread the love

लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।

रिपोर्टर:– मुकेश कुमार

पिछले लंबे समय से नगर पंचायत लालकुआं पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते रहे हैं तथा जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा नियुक्त जांच कमेटी की जांच में भी आरोप निर्धारित किए गए जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि लगाए गए मुख्य आरोपों में स्काइलिफ्ट खरीदने की एवज में कंपनी को दिए गए 998393 रुपए मय ब्याज ₹55411 सहित कंपनी से ₹1053804 वसूल कर लिए गए हैं क्योंकि किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से वह प्रक्रिया रद्द कर दी गई वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा बरात घर में भरान कार्य की रॉयल्टी ना जमा किए जाने पर ठेकेदार पर ₹206744 का जुर्माना डाला गया है जिसमें वसूली की प्रक्रिया जारी है जिसके ऐवज में ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार की अनियमितता होने को सिरे से नकार दिया उन्होंने कहा सभी जिम्मेदार एजेंसियों से वसूली की जा रही है और अनियमितताओं के आरोपों की जांच नगर पंचायत कार्यालय में आकर की जा सकती है।
आपको बता दें कि नगर पंचायत लाल कुआं पर वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई संगीन आरोप लगाए जाते रहे हैं जिस पर जांच कमेटी द्वारा आरोप निर्धारित किए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  B.C Khanduri- पिता के निधन पर छलका बेटी का दर्द, लिखा श्रद्धांजलि संदेश, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
  • Related Posts

    Weather: नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये! जानें मौसम का हाल..

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल में कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच…


    Spread the love

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *