लालकुआं: कांशीराम के जन्मदिन उत्सव पर हल्द्वानी में प्रदेश भर के बसपाइयों का होगा जमावड़ा।

लालकुआं: कांशीराम के जन्मदिन उत्सव पर हल्द्वानी में प्रदेश भर के बसपाइयों का होगा जमावड़ा।

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन उत्सव पर बुधवार को हल्द्वानी में प्रदेश भर के बसपाइयों का जमावड़ा होगा वहीं पार्टी द्वारा कांशीराम के जन्मदिन को बड़े ही धुमधाम से मनाया जाएगा।
यहां आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव गणेश ने बताया कि कल दिन बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन हल्द्वानी शहर स्थित भोटिया पडाव टैक्सी स्टैण्ड के समाने पूर्व विधायक नारायण पाल के कार्यालय में धुमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख नेता जुटेंगे जिसके बाद नेताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले की समस्त विधानसभाओं से स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश प्रभारी नन्द गोपाल गौतम, पूर्व केबीनेट मंत्री गया चरन दिवाकर ,बी.आर.धौनी सहित कई और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी आगामी निकाय चुनाव तथा 2024 का लोकसभा चुनाव पुरी मजबुती के साथ लड़ेंगी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में बसपा तीसरे नम्बर कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी उन्होंने कहा कि इसी लेकर पार्टी की तैयारियां चल रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी का गांव चलों अभियान भी शुरू होने जा रहा है जिसमें हर बुथ पर कार्यकर्ताओ को जोड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: CM धामी ने किया 156 करोड़ के पुल का निरीक्षण, बदरी-केदार जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…