हल्द्वानी: पहाड़ों से तस्करी कर लाया जा रहा था माल, पकड़े जाने पर गाड़ी छोड़ फरार हुआ चालक

हल्द्वानी: पहाड़ों से तस्करी कर लाया जा रहा था माल, पकड़े जाने पर गाड़ी छोड़ फरार हुआ चालक

*श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी श्री संदीप कुमार,* उप प्रभागीय वनाधिकारी, गौला, श्री अनिल कुमार जोशी द्वारा के निर्देशानुसार अवैध पातन, अवैध खनन, अवैध शिकार एवं अन्य वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, सुरक्षा दल श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गौला रेंज व सुरक्षा दल की संयुक्त टीम *दिनांक 13.03.2023* को राजकीय वाहन संख्या UK06TA-4743 से गौला नदी क्षेत्र का गश्त करते हुए शीशमहल गेट से काठगोदाम के पास पहुंचे ही थे तभी टीम को समय लगभग 1ः15am पर एक वाहन भूरे रंग का तिरपाल लगा हुआ तेजी से हल्द्वानी की ओर आते हुए दिखा, टीम द्वारा उक्त वाहन को जांच हेतु रूकने का ईशारा किया गया परन्तु वाहन चालक वाहन को और अधिक गति से हल्द्वानी की ओर भगा ले गया,<strong>हल्द्वानी: पहाड़ों से तस्करी कर लाया जा रहा था माल, पकड़े जाने पर गाड़ी छोड़ फरार हुआ चालक</strong> टीम द्वारा उक्त् वाहन का पीछा किया गया। समय लगभग 1ः30am पर उक्त वाहन संख्या UK04CC-2184 के चालक द्वारा अपने को घिरा देख हल्द्वानी से रूद्रपुर मार्ग पर देवलचौड़ के पास रोड के किनारे वाहन उक्त को खड़ा करते हुए गाड़ी से कूदकर भाग गया। टीम द्वारा वाहन की *खाना तलाशी लेने पर वाहन में तारपीन तेल के 03 ड्रम, वार्निश के 35 ड्रम व बिरौजा के 17 ड्रम कुल 55 ड्रम* बड़े-छोटे (लोहे व प्लास्टिक के) जो लगभग भरे थे वाहन में लदे पाये गये। खाना तलाशी में उक्त वाहन में लादे गए वन उपज से सम्बन्धित कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पायें गये। सम्भवतः वैध प्रपत्र न होने के वजह से ही चालक डर के मारे भाग गया हो, वाहन उक्त के चालक/स्वामी द्वारा *भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 26-1 (च), 41 व 42* के अर्न्तगत दण्डनीय अपराध किया गया है। टीम द्वारा वाहन उक्त को राजकीय संसाधनों की सहायता से अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज परिसर गौला रेंज में लाकर उक्त अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत *वन अपराध रेंज केस संख्या 58/गौला/2022-23* पंजीकृत करते हुए वाहन उक्त को धारा 52 के अर्न्तगत सीज कर दिया गया है। टीम में प्रभारी वन सुरक्षा दल श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री पंकज शर्मा, उपराजिक गौला रेंज, श्री मनोज तिवाड़ी, श्री दीप चन्द्र आर्या, वन दरोगा, श्री भुवन चन्द्र तिवाड़ी, श्री ललित सिंह बिष्ट,श्री देवेन्द्र सिंह मेहरा, वन आरक्षी व श्री चन्दन सिंह वाहन चालक मौजूद थे। जांच/अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।

और पढ़े  रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…