खटीमा: विधायक कापड़ी के समर्थको ने घेरी कोतवाली।

खटीमा: विधायक कापड़ी के समर्थको ने घेरी कोतवाली।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

खटीमा विधायक भुवन चंद कापड़ी के खिलाफ बीती रात्रि को कुछ लोगों द्वारा नगर में लापता विधायक के आपत्तिजनक पोस्टर लगाया जिससे गुस्साए कांग्रेसियों ने कोतवाली का घिराव कर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं की आवाज बन चुके भुवन कापड़ी को डिस्टर्ब करने के लिए ऐसी हरकत की गई है।
<strong>खटीमा: विधायक कापड़ी के समर्थको ने घेरी कोतवाली। </strong>
खटीमा से कांग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी के खिलाफ बीती रात्रि कुछ लोगों द्वारा हेलमेट पहनकर नगर में लापता विधायक होने के पोस्टर लगाए जब इसकी सूचना विधायक समर्थकों को लगी समर्थक भड़क गए और कोतवाली में विधायक की मां, पत्नी और समर्थक पहुंच गए कोतवाल का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही गुस्साए कांग्रेसियों ने कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया। इधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बॉबी राठौर ने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित भाजपा के लोग क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी के पुतले जलाकर और अनाप-शनाप पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बनाने पर लगे हुए हैं<strong>खटीमा: विधायक कापड़ी के समर्थको ने घेरी कोतवाली। </strong> उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रीय विधायक माननीय भुवन कापड़ी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्षेत्र की जनता जानती है कि विधायक हमारे बीच में ही रहते हैं और लोगों की समस्या समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुश करने की कवायत में कुछ तथाकथित लोग बयानबाजी कर पुतला फूंकने का कार्य जैसी घिनौनी हरकत कर रहे हैं उन्होंने कहां ऐसा इसलिए हो रहा है कि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों में खटीमा के साथ-साथ पूरे प्रदेश के युवाओं की बात को विधानसभा में पटल पर रखा जिसपर सरकार जागी ओर 60 नकल माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी लगातार सीबीआई की मांग कर रहे थे ताकि इन <strong>खटीमा: विधायक कापड़ी के समर्थको ने घेरी कोतवाली। </strong>माफियाओं के पीछे जो सफेदपोश लोग हैं उनके चेहरे सामने आ सके और आज विधानसभा में वह यह सब रखने वाले हैं इसलिए उनको डिस्टर्ब करने के लिए रात में यह पोस्टर लगवाए गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…