लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।

लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।

रिपोर्टर:– मुकेश कुमार

पिछले लंबे समय से नगर पंचायत लालकुआं पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते रहे हैं तथा जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा नियुक्त जांच कमेटी की जांच में भी आरोप निर्धारित किए गए जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि लगाए गए मुख्य आरोपों में स्काइलिफ्ट खरीदने की एवज में कंपनी को दिए गए 998393 रुपए मय ब्याज ₹55411 सहित कंपनी से ₹1053804 वसूल कर लिए गए हैं क्योंकि किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से वह प्रक्रिया रद्द कर दी गई <strong>लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।</strong>वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा बरात घर में भरान कार्य की रॉयल्टी ना जमा किए जाने पर ठेकेदार पर ₹206744 का जुर्माना डाला गया है जिसमें वसूली की प्रक्रिया जारी है जिसके ऐवज में ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार की अनियमितता होने को सिरे से नकार दिया उन्होंने कहा सभी जिम्मेदार एजेंसियों से वसूली की जा रही है और अनियमितताओं के आरोपों की जांच नगर पंचायत कार्यालय में आकर की जा सकती है।<strong>लालकुआं: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी।</strong>
आपको बता दें कि नगर पंचायत लाल कुआं पर वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई संगीन आरोप लगाए जाते रहे हैं जिस पर जांच कमेटी द्वारा आरोप निर्धारित किए गए हैं।

और पढ़े  देहरादून: राजधानी की एटीएस कॉलोनी में व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…