अकाल तख्त एक्सप्रेस: महिला से बदसलूकी शराब के नशे में टीटीई ने महिला पर की पेशाब,गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Spread the love

अकाल तख्त एक्सप्रेस: महिला से बदसलूकी शराब के नशे में
टीटीई ने महिला पर की पेशाब,गिरफ्तार कर भेजा जेल।

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्रेन में नशे में धुत एक टीटीई ने रविवार रात एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के मुताबिक, अमृतसर निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए वन कोच में यात्रा कर रहे थे। रात को करीब 12 बजे जब उनकी पत्नी अपनी सीट पर आराम कर रही थीं तब नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।

महिला के चीखने पर यात्रियों ने टीटीई को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। यात्रियों का कहना था कि टीटीई नशे में धुत था। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि यात्री राजेश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और टीटीई को हिरासत में ले लिया गया है।

मामले में जीआरपी के पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा का कहना है कि आरपीएफ कंट्रोल रूम और ट्विटर के माध्यम से हमें इस घटना की जानकारी मिली है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने टीटीई मुन्ना कुमार को ट्रेन से नीचे उतारा और यात्री की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। टीटीई मुन्ना कुमार सहारनपुर में तैनात हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *