मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य मेगा इवेंट 1313 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,ओ.सी.एफ. रामलीला मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

Spread the love

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य मेगा इवेंट 1313 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,ओ.सी.एफ. रामलीला मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

विशेष संवाददाता – साजिद खान

शाहजहांपुर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दिनांक 13 मार्च को ओ०सी०एफ० रामलीला मैदान में मेगा इवेंट आयोजित कर 1313 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिसमे सदर विधानसभा के 227 जोड़े, ददरौल विधानसभा के 246 जोड़े, जलालाबाद विधान सभा के 180 जोड़े, तिलहर विधानसभा के 298 जोड़े, कटरा विधानसभा के 159 जोड़े तथा पुवायां विधानसभा के 203 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।

1313 में 1227 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए जिसके साथ 86 मुस्लिम जोड़ो का पूरे रीति रिवाज के साथ निकाह संपन्न कराया गया। इस दौरान मंच के बायी ओर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने खूब उत्साह के साथ फोटो खिंचवाकर अमूल्य पलों को कैमरे में कैद किया। ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के मेक अप की व्यवस्था भी की गई थी।

वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें 1313 जोड़ों को लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महिलाओं और कन्याओं के सशक्तीकरण का बीड़ा उठाया है, जिसके क्रम में आज इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर शादी तक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का महान कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराना तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। गरीब परिवारों को राहत देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को बिना किसी भेदभाव के लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न लाभार्थी परियोजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किए जाने के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि कन्या के जन्म से लेकर विवाह तक की चिंता की जा रही है, जो सशक्त लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि आज के आयोजन के उपरान्त जनपद में योजना से अब तक कुल 4737 जोड़ों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरूण कुमार सागर, विधायक चेतराम, मानवेंद्र सिंह, हरि प्रकाश वर्मा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, श्रीमती सलोना कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष के.सी.मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पुलिस अधीक्षकएस.आनंद, मुख्य विकास अधिकारी एस बी सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डीपीएस राठौर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की हौसला अफजाई की
सामूहिक विवाह उत्सव के आयोजन में में विकास विभाग के सभी अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों ने अद्भुत कार्य किया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मैं सभी खंड विकास अधिकारियों सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों को बधाई देता हूं । कुछ छिटपुट कमियों के बावजूद यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा और लोगों के मन पर एक सकारात्मक छाप छोड़ा जिससे न सिर्फ विकास विभाग की अपितु पूरे जिला प्रशासन की छवि और भी सुनहरी हुई है इसके लिए मैं पूरी विकास टीम के प्रति आभार ज्ञापित करता हूं। आशा है आप ऐसे ही जिले का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

और पढ़े  School-College Closed: आज से इस जिले में 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *