उत्तराखंड : शासन ने किए आईएएस व पीसीएस के तबादले, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनी ऋचा सिंह

शासन द्वारा आज 2 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है ।
आईएएस हरबंस सिंह से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा हटा दिया गया है जबकि आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को सचिव प्रभारी आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है इसके साथ ही पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार के स्थान पर मूल तैनाती दी गई है साथ ही पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर भेजा गया है और उनकी जगह पीसीएस अधिकारी रिचा सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है, राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है योगेश सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग , रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…