हरिद्वार : 500 से ज्यादा कोरोना अस्थियां लाई गईं दिल्ली से,  हरकी पैड़ी पर हुआ विसर्जन।…

हरिद्वार में शुक्रवार को दिल्ली के पांच सौ से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंचीं। इनका विसर्जन हरकी पैड़ी पर विधि विधान से किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर दिल्ली से करोना मृतकों की अस्थियां लाई गईं। जिनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधि विधान से गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश  महासचिव गौरव कौशिक, दिव्यांश गिरधर, यूथ कांग्रेस के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिहार नंदन पासवान और हरिद्वार के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में अस्थियां विसर्जित की गईं। इन दिनों हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों से लोग अपनों की अस्थियां लेकर पहुंच रहे हैं। अस्थि विसर्जन पर रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…