लालकुआं न्यूज़: लंबे समय से फल – फूल रहा जुआ व सट्टे का कारोबार,आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को नहीं है पुलिस का भय।

Spread the love

लालकुआं न्यूज़: लंबे समय से फल – फूल रहा जुआ व सट्टे का कारोबार,आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को नहीं है पुलिस का भय।

लालकुआं शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद किसी प्रकार की मुहिम नहीं चलाई जा रही है इस कारण क्षेत्र में खुलेआम यह कारोबार खूब फलफूल रहा है।

क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी

क्षेत्र में कानून व्यवस्था इस तरह बिगड़ी है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीखाना,मैन बजार, आजाद नगर, बंगाली कालौनी,खड्डी मोहल्ला, नगीना कालोनी आदि इलाकों में करीब लम्बे समय से सट्टे का कारोबार चल रहा है पहले तो पुलिस द्वारा कभी कभार एक-दो छोटे प्रकरण बनाकर खानापूर्ति कर दी जाती थी,लेकिन इन दिनों क्षेत्रों में ऐसी किसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जा रहा है जिस कारण सट्टे की खाईवालों के हौसले बुलंद हैं वे अपने काम को खुलेआम संचालित कर रहे हैं। ऐसे में सूत्रों कि माने तो पुलिस के संरक्षण के कारण इनका संचालन हो रहा है।

नजर चुराता प्रशासन- स्थानीय

सट्टे के कारोबार में स्थानीय प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन ने भी आंखें बंद कर ली हो लालकुआं शहर के आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध कारोबार से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और बर्बादी की कगार पर है। स्थिति यह है कि लालकुआं के आसपास के इलाकों जहां खुलेआम जुआ और सट्टा चल रहा है इन इलाकों में स्थानीय पुलिस आसानी से कार्रवाई कर सकती हैं लेकिन इन इलाकों में पुलिस की कारवाई तो दूर पुलिस की गस्त भी नहीं लगा रही है क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार से स्थानीय प्रशासन नजर चुरा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर रहा है जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि सट्टेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन इसके बावजूद शहर में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है वही प्रशासन द्वारा कार्रवाई ना करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े  ऋषिकेश: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *