मोटाहल्दू: रंग लाई मेहनत- गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन का आज हुआ समापन,हमारी एक ऐतिहासिक जीत हुई है- रमेश चंद जोशी

मोटाहल्दू: रंग लाई मेहनत- गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन का आज हुआ समापन,हमारी एक ऐतिहासिक जीत हुई है- रमेश चंद जोशी

गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन के 91वें दिन के धरने का आज सफल समापन लाल कुआं के तहसीलदार सचिन कुमार ने जूस पिलाकर किया।। आज मोटा हल्दु में सभी खनन गेटों के अध्यक्ष ,प्रभारी, वाहन स्वामियों के बीच में आज धरना समाप्त हुआ धरना समाप्त करने में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रुकमणी नेगी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला और तहसीलदार ने आज गौला खनन संघर्ष समिति का धरना समाप्त करवाया। संयोजक रमेश चंद जोशी ने कहा यह हमारी एक ऐतिहासिक जीत है ऐसी जीत बहुत कम देखने को मिलती है। हम सात सूत्री मांगों को लेकर धरने में बैठे थे और आज हमने सभी मागें हमारी पूरी हो गई है।<strong>मोटाहल्दू: रंग लाई मेहनत- गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन का आज हुआ समापन,हमारी एक ऐतिहासिक जीत हुई है- रमेश चंद जोशी</strong> जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक, शासन ,कोर्ट एवं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन का धन्यवाद अदा किया। आज स्टोन क्रेशर एसोसिएशन और गौला खनन संघर्ष समिति के बीच भाडे की मध्यस्था हो गई जिसमें खनन गेटों के नजदीक पर जो भी स्टोन क्रेशर एवं स्टाक है उनमें 33 रूपया 50 पैसे का भाड़ा तय हुआ है ।जिसको सभी वाहन स्वामियों ने सहर्ष स्वीकार किया। और आंदोलन खत्म किया। स्टोन क्रेशर का कहना है इस रेट से भाड़ा कम नहीं होगा अगर डिमांड बढ़ी तो भाड़ा भी बढ़ेगा। आज धरना स्थल पर हरेंद्र असगोला, भास्कर भट्ट, हरीश बिरखानी, अध्यक्ष भगवान धामी ,कैलाश चंद्र भट्ट, जीवन बोरा ,सुरेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, रमेश चंद्र कांडपाल, नरेश सूठा,गणेश बिरखानी, पूरन पाठक, शेखर कांडपाल, मदन उपाध्याय, नवीन पाठक ,बंशीधर भट्ट ,सुरेश भट ,मोहन भट्ट ,गोकुल भटृ, नवीन जोशी, पप्पू सुनाल, वीरेंद्र दानु, मनोज बिष्ट, नरेंद्र कार्की, कबीराज धामी , हेम चंद्र दुर्गापाल, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, मदन पन्त, कैप्टन इंदर सिंह पनेरी,शहीत सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।<strong>मोटाहल्दू: रंग लाई मेहनत- गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन का आज हुआ समापन,हमारी एक ऐतिहासिक जीत हुई है- रमेश चंद जोशी</strong>

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…