Haldwani: अब जिस सरकारी विभाग ने नहीं भरा बिल उसका कटेंगा कनेक्शन

Haldwani: अब जिस सरकारी विभाग ने नहीं भरा बिल उसका कटेंगा कनेक्शन

विद्युत विभाग का सरकारी विभागों पर करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी वसूली को लेकर विभाग ने अभियान चलाया है। बिल जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों में नोटिस दिया गया है। समय पर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।

विद्युत वितरण खंड नगर डिवीजन का सरकारी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ रुपये जबकि ग्रामीण डिवीजन का ढाई करोड़ रुपये बकाया है। बड़े बकायेदारों में नगर निगम पहले नंबर पर है। नगर निगम को 121 स्ट्रीट लाइटों का 3.93 करोड़ रुपये बकाया है जबकि नगर निगम को अपने चार कनेक्शनों का 34.71 लाख रुपये भी जमा करना है। वहीं दूसरे नंबर पर स्वास्थ्य विभाग का 40.68 लाख रुपये बकाया है। सभी विभागों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। इसी तरह विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन के बड़े बकायेदारों में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। सरकारी विभागों को 15 दिन के भीतर बिल जमा करने का समय दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…