नैनीताल / खैरना: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना में टूलेन स्पान पुल का शुभारंभ

Spread the love

नैनीताल / खैरना: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना में टूलेन स्पान पुल का शुभारंभ

10 करोड़ की लागत से खैरना में टूलेन स्पान पुल और व्यासी मझेड़ा में पांच करोड़ से तैयार पेयजल पंपिंग योजना का शुभारंभ शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। मंत्री ने कहा कि खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग को जोड़ने वाला 70 मीटर टूलेन स्पान पुल के बनने से अब यात्रियों, सैलानियों, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भट्ट ने कहा कि यह पुल केआरसी सेंटर रानीखेत के साथ चारधाम बार्डर को जोड़ने और अल्मोड़ा, रानीखेत, बेतालघाट, खैरना, भवाली, भीमताल समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ेगा। कहा कि व्यासी मझेड़ा में पांच करोड़ की लागत से बनी पेयजल पंपिंग योजना से ग्रामीणों को पेयजल संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नैनीताल विधायक सरिता आर्य और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी से काम कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, अंकित पांडे, रमेश सुयाल, मदन मेहरा, भावना मेहरा, कन्नू गोस्वामी, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई विजय कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  धार भोजशाला केस: SC में आज अहम सुनवाई, हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी करेंगे विष्णु शंकर जैन
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *